राष्ट्रीय

दिल्ली : श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप !

डेस्क : दिल्ली में श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस ने कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए। इसमें 17 ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था। जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की गई।

ये इंस्टिट्यूट शारदा पीठ श्रृंगेरी से जुड़ा है। मामला सामने आने के बाद पार्थ सारथी को पीठ के सभी पदों से हटाया दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर डायरेक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *