बिहार

प्रधानमंत्री 75 लाख महिलाओं के खाते में भेजेंगे 10 हजार रुपये की राशि, 26 सितंबर को जारी होने जा रही पहली किस्त

डेस्क :सरकार ने बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक पात्र महिला को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। योजना की विधिवत शुरुआत 26 सितंबर (शुक्रवार) को होने जा रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुडेंगे। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसमें सूबे की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सीधे स्थानांतरण किए जाएंगे। इन महिलाओं के बीच साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *