अन्य

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से डीएम एसएसपी के नेतृत्व में निकल गई फ्लैग मार्च

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं एसएसपी जगरनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी के संयुक्त नेतृत्व में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शहर के विभिन्न सड़कों से फ्लैग मार्च निकाली गई। पर्व त्योहार में अ सामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन एवं जिला शांति समिति की नजर रहेगी। पिछले बार से ज्यादा इस बार जिले में अतिरिक्त पुलिस फोर्स एवं जवानों के कई कंपनियों को बुलाया गया है। पंडालून एवं मुख्य सर को सहित विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। वहीं पुलिस के जवान सादे वर्दी में भी एवं सीआईडी के लोग भी मौजूद रहेंगे। वही इधर लहेरियासराय थाना पर दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति समिति की शांति समिति के सदस्यों के साथ थाना अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
दरभंगा।लहेरियासराय थानाध्यक्ष, अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया के
आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर पर निर्देशानुसार लहेरियासराय
थानान्तर्गत शस्त्र लाईसेंस धारियों को सूचित किया जाता है वे अपना शस्त्र लाईसेंस का सत्यापन 19.09.2025 तक अनिवार्य रूप से लहेरियासराय
थाना पर आकर करा लेंगे। श्री अमित ने कहा की शस्त्र लाईसेंधारक को दूरभाष के माध्यम से भी शस्त्र
सत्यापन हेतु सूचित किया गया है। अगर लाईसेंस धारी अपना शस्त्र का सत्यापन 19.09.2025 तक नहीं करातें है तो उनके लाईसेंस के विरूद्ध विधि – सम्मत कार्रवाई का प्रस्ताव सम्बन्धित पदाधिकारी को भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *