चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) दरभंगा विभाग द्वारा हिंदुत्व पर एम के कॉलेज में व्याख्यान का हुआ आयोजन

दरभंगा। चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) दरभंगा विभाग द्वारा मासिक व्याख्यानमाला के अंतर्गत “हिंदुत्व” विषयक व्याख्यान का आयोजन महात्मा गाँधी महाविद्यालय, सुंदरपुर के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एम. के. कॉलेज के शासी निकाय सचिव प्रो. हरि नारायण सिंह ने किया। सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति का मूल तत्व अध्यात्मिकता है, जो हमें विश्व की अन्य सभ्यताओं से अलग करता है। उन्होंने कहा अहम से वयम् की यात्रा ही हिंदुत्व का वास्तविक लक्ष्य है।
मुख्य वक्ता डॉ. सोनू राम शंकर, सहायक प्राध्यापक, स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने कहा एकता, समन्वय, त्याग, संयम एवं कृतज्ञता जैसे मूल्य समुच्चय का नाम ही हिंदुत्व है और इसका आधार सत्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में अध्यात्मिकता और भौतिकता दोनों के संतुलन की दृष्टि रही है। श्री विजय शाही, संयोजक, चेतना, उत्तर बिहार प्रांत ने बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में लोक जीवन से अनेकों उदाहरण देते हुए हिंदुत्व की विशेषता बताई l उन्होंने कहा भारत में जाती कर्मज रहा है न की वंशज l
कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा प्रवाह दरभंगा विभाग के संयोजक डॉ. कृष्णा नंद मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया इस मासिक व्याख्यानमाला का उद्देश्य समाज में बौद्धिक संवाद का ऐसा मंच तैयार करना है, जहाँ विचार-विमर्श के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि “हिंदुत्व भ्रमित विश्व में आशा की ध्रुवज्योति है। आज की समस्त वैश्विक समस्याओं का समाधान हिंदुत्व में निहित है। यह जीवन पद्धति के रूप में विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है, जो चिर पुरातन होते हुए भी नित्य नूतन है। यही कारण है इसे सनातन कहा जाता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण प्रसाद सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन चेतना, दरभंगा विभाग की सदस्या डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने कियाl मौके पर महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सह उत्तर बिहार प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ अविनाश कुमार, राकेश,विधार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे l