जनता का विश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. धर्मशीला गुप्ता
दरभंगा। कुम्हरार, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यकर्ताओं का उत्साह,जोश देखकर वातावरण संकल्प,परिवर्तन की आहट से भरा हुआ प्रतीत हो रहा था। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद,डॉ. धर्मशीला गुप्ता बतौर अतिथि शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कुम्हरार,पटना साहिब के कार्यकर्ताओं का यह जोश इस बात का प्रमाण है बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखती है। उन्होंने स्पष्ट किया जनता का यही विश्वास कार्यकर्ताओं की समर्पण भावना बिहार को सशक्त, समृद्ध,विकासशील बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। डॉ. गुप्ता ने कहा हम सब उस धारा से जुड़े हैं। जिसका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणादायी पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा हार नहीं मानूँगा,रार नहीं ठानूँगा,काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ। ये पंक्तियाँ केवल कविता नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की जीवनशैली का प्रतिबिंब हैं। यही दृष्टिकोण हमें हर कठिनाई में साहस और आशा देता है।उन्होंने आगे कहा हमारे आदरणीय नेता नंदकिशोर यादव जी इसी संकल्प के प्रतीक हैं। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने राजनीति में संघर्ष किया। जनसेवा को सर्वोपरि रखा।सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे विभागों में उनकी उपलब्धियाँ आज भी मिसाल हैं। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सदन की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में जो योगदान दिया। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।डॉ. गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना जैसे कार्यक्रम करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में बिहार को नई दिशा दी है। यही अनुभव और दूरदर्शिता बिहार को नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया के वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें,सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुँचाएँ और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब जनता के बीच जाकर दें। अटल जी की पंक्तियों का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा टूट सकती है भले ही देह, लेकिन संकल्प का दीपक कभी नहीं बुझना चाहिए। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद,पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि बिहार में जनता का विश्वास ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है और यही विश्वास आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार की नींव रखेगा।
