कायस्थों के अपमान के खिलाफ चित्रगुप्त सभा ने किया विधायक का पुतला दहन

दरभंगा। भगवान चित्रगुप्त एवं कायस्थों के विरोध में दिए गए बयान के खिलाफ ढाका (मोतिहारी) के भाजपा विधायक, पवन जायसवाल का किया पुतला दहन चित्रगुप्त सभा दरभंगा के तत्वावधान में देर शाम नाका 5,कोतवाली चौक पर पुतला दहन किया गया। विधायक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने सहित भारतीय जनता पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की गई। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के अध्यक्ष आर.के. दत्ता ने किया। मौके पर चित्रगुप्त सभा के प्रकाश चंद्र प्रभाकर, संतोष कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव,पुनीत कुमार सिन्हा,कमल कुमार श्रीवास्तव,संतोष कुमार श्रीवास्तव,शशिरंजन कर्ण, मुकेश कुमार सिंहा,नीरज कुमार दत्ता,आनंद कुमार, अजीत कुमार वर्मा,मनीष कुमार सहित कई चित्रांशगण उपस्थित थे।