राष्ट्रीय

मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 उग्रवादी गिरफ्तार और भारी हथियार जब्त

डेस्क :मणिपुर में शांति कायम करने के लिए सरकार सहित सुरक्षा बलों ने कमर कसी हुई है। हिंसा करने वाले लोगों को तलाशी अभियान के तहत पकड़ा जा रहा है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल घाटी के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को की गईं। पुलिस के एक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले में उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान लीशांगथेम टंडन सिंह (34), लीशांगथेम आनंद सिंह (34) और हेइखम हेमचंद्र सिंह (41) के रूप में हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *