डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को युवाओं की बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ ‘अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की और महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने, शिक्षकों का सम्मान करने और बिहार में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का आह्वान किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे गठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। जनता बिहार की मालिक है और वही मुख्यमंत्री बनाती है. इस बार वो बदलाव चाहती है. बिहार में किसी से भी जाकर पूछ लीजिए कि वो किसे (मुख्यमंत्री के तौर पर) देखना चाहते हैं, जवाब मिल जाएगा। लेकिन हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है और समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी
