डेस्क :महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत बुधवार यानी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक राज्यभर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ पहले दिन इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआइएमएस) में किया जाएगा। अभियान के तहत जिला अस्पताल के साथ ही सभी प्रकार के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन होगा। एक पखवारे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में लोगों का (प्रमुख रूप से महिलाएं) मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगा और उन्हें परामर्श दिया जाएगा
