
दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक BMW कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बता दें कि इस हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
