डेस्क :मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके अंतर्गत राज्य के युवाओं को तीन माह से एक साल तक उद्योग आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे युवा आधुनिक कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे और बिहार को एक कौशल-संपन्न तथा प्रतिस्पर्धी राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। बिहार कौशल विकास मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह श्रमायुक्त राजेश भारती ने शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को “सीएम-प्रतिज्ञा योजना पर उद्योग संवेदीकरण कार्यशाला” को संबोधित करते हुए कहा। श्री भारती कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।
