राजस्थान के जालोर जिले की रहनेवाली प्रियंका सिंह उर्फ पीहू अब हमारे बीच नहीं रहीं। ICU में मशीनों में बंधी हुई हालत में भी प्रियंका ने पिता से कहा, ‘पापा, एक केक ले आइए… मैं अपने आखिरी पल हंसते हुए बिताना चाहती हूं।’ ICU के भीतर ही छोटा-सा जश्न मनाया गया। प्रियंका ने केक काटा, मुस्कुराते हुए सबको खिलाया और कहा, ‘मैं चाहती हूं कि जब मैं जाऊं तो कोई रोए नहीं. मैं हंसते हुए विदा लेना चाहती हूं।’ महज़ 27 साल की उम्र में मौत से जूझती बहादुर लड़की ने 2 सितंबर को अपनी अंतिम सांस ली। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका ने अपने आखिरी पलों को भी मुस्कुराकर जिया।
