स्थानीय

दरभंगा : संस्कृत विवि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक दल को दिखाई गई हरी झंडी

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के दल को अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो० पुरेंद्र बारिक की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया गया। यह दल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड राज्य स्तरीय शिविर चयन प्रतियोगिता 2025 में भाग लेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो० पुरेंद्र बारिक ने अपने वक्तव्य में कहा
“हमें गर्व है कि हमारे स्वयंसेवक राज्य स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।”
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ० सुधीर कुमार ने कहा –
“हमारे विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक अनुशासन और परिश्रम से सदैव विशिष्ट पहचान बनाते रहे हैं।”
दल की नायिका एवं स्नातकोत्तर इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० साधना शर्मा ने कहा –
“छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और समर्पण ही इस यात्रा की वास्तविक पूँजी है।” इस कार्यक्रम में डॉ० त्रिलोक झा ने कहा –“स्वयंसेवकों का यह प्रयास विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।वहीं नोडल पदाधिकारी डॉ० रामसेवक झा ने अपनी सक्रिय भागीदारी में कहा –“राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती है।” कार्यक्रम में डॉ० मुकेश कुमार निराला समेत विभिन्न महाविद्यालयों से कार्यक्रम पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रतिभागी स्वयंसेवकों की सूची

काजल शर्मा, दिव्या कुमारी, साक्षी प्रिया, किशोरी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, अंजलि रानी, मोहन पांडे, मनोज कुमार मिश्रा, सावन कुमार, आशीष कुमार झा, मनीष कुमार पासवान एवं त्रिंबक तिवारी वि.वि. से राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *