अंतरराष्ट्रीय

नेपाल : कुलमन घिसिंग होंगे अंतरिम प्रधानमंत्री ! Gen-Z ग्रुप ने आगे किया नाम

डेस्क : अब नेपाल में इंजीनियर कुलमन घीसिंग अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने की रेस में सबसे आगे आ गए हैं. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे Gen Z की तरफ से पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम आगे किया गया था लेकिन फिर उनके नाम पर अंदरूनी विरोध होने लगा जिसकी बाद अब कुलमन घीसिंग के नाम को आगे किया गया है.

इसको लेकर Gen Z गुट के नाम से एक प्रेस रिलीज सामने आया है जिसमें लिखा है कि “संविधान के अनुसार पूर्व चीफ जस्टिस और जज इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होते. साथ ही, 70 वर्ष की आयु पार कर चुके होने के कारण वे Gen Z का प्रतिनिधित्व भी नहीं कर सकतीं. इसी कारण उनका नाम अस्वीकृत किया गया है.”

इसमें लिखा गया है, “बालेन्द्र शाह ने रुचि नहीं दिखाई, हर्क साम्पाङ के सभी का नेतृत्व करने की संभावना कम है और सुशीला कार्की अयोग्य होने के साथ 70 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हैं. इसलिए नेपाल को लोडशेडिंग से मुक्त कराने वाले, देशभक्त और सभी के प्रिय इंजीनियर कुलमान घिसिंग को अंतरिम सरकार के नेतृत्व में भेजने का निर्णय लिया गया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *