स्थानीय

दरभंगा में किया गया पारले डिस्ट्रीब्यूटर प्रोत्साहन सम्मेलन

दरभंगा : एक प्रतिष्ठित होटल में पारले परिवार की ओर से विक्रेता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिले के डिस्ट्रीब्यूटरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया गया।
अवसर पर एरिया सेल्स मैनेजर के के एल झा ने कहा कि पारले का प्रोडक्ट आज घर घर जाना हमारे लिए गौरव की बात है। पारले के प्रोडक्ट्स को प्रत्येक घर घर पहुंचाने के साथ साथ हमारा एक भावनात्मक जुड़ाव भी उस परिवार से जुड़ जाता है। कार्यक्रम को डिविजनल सेल्स मैनेजर साजन कुमार साह ने भी किया। अपने संबोधन में सेल्स मैनेजर ईस्ट जोन रजनीश भारती ने आए हुए सभी डिस्ट्रीब्यूटरों के समस्याओं को सुना और उसे जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 13% जीएसटी का लाभ 15 दिन पहले ही कंपनी द्वारा दे दी गई है जिससे डिस्ट्रीब्यूटरों में काफी खुशी है। मौके पर पारस जी, अनजनी जी, दीपक जी, अजय जी, गौतम जी सहित कई सेल्स मैनेजर उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *