डेस्क :रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्टटेक 2025’ 19 से 21 सितंबर तक रांची में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह झारखंड द्वारा आयोजित पहली रक्षा प्रदर्शनी होगी।अधिकारियों ने बताया कि इसका आयोजन रांची के खेलगांव स्थित खेल परिसर में किया जाएगा। आयोजन पहले 17 से 19 सितंबर के बीच होना प्रस्तावित था। हालांकि, स्थगन का कारण अभी स्पष्ट नहीं है
