मेरठ की अब्दुल्ला रेजीडेंसी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है. जांच कमिटी की पैमाइश में खुलासा होने के बाद रेजीडेंसी की बाउन्ड्रीवाल पर बुलडोजर चला है. बिल्डरों पर केस भी दर्ज हुआ है. UP सरकार के मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने रेजीडेंसी पर कई सवाल खड़े किए थे. बताया गया कि इसका कनेक्शन गैंगस्टर शारिक से है और इस कालोनी में सिर्फ मुसलमानों को ही प्लॉट बेचे जा रहे हैं. IAS अधिकारी दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में बनी कमेटी इस मामले की जांच कर रही हैं.
