अंतरराष्ट्रीय

‘भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं…’, ट्रंप के पोस्ट का पीएम मोदी ने दिया जवाब

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता जारी रखने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूँ। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *