स्थानीय

दरभंगा : संस्कृत विवि में पूर्व-गणतंत्र परेड शिविर-2025 के लिए चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

दरभंगा : केएसडीएसयू के कुलपति प्रो.लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को शुभकामना देते हुए कहा कि शास्त्र संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय क्षितिज पर सहभागिता एवं सम्मान बढ़ाने का काम हमारे छात्र करेंगे । कुलसचिव प्रो.ब्रजेश पति त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को मनोबल बढ़ाते हुए हर संभव मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की ।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग पूर्व गणतंत्र परेड शिविर -2025 में भाग लेने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता शिक्षा शास्त्र विभाग के निदेशक डॉ० घनश्याम मिश्रा ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो० पुरेन्द्र बारिक द्वारा की गई।

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ० सुधीर कुमार झा ने किया। उन्होंने स्वागत एवं विषय प्रवर्तन करते हुए गणतंत्र दिवस परेड में विश्वविद्यालय की निरंतर भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को उत्साहित किया।

एनसीसी के सी०ई०ओ० सूबेदार जगत सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय परेड में चयन हेतु प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता, अनुशासित ड्रिल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता सिद्ध करनी होगी।

मुख्य अतिथि के रूप में केएसडीएसयू दरभंगा के सीसीडीसी डॉ० दिनेश झा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता से छात्रों में राष्ट्रीय चेतना और आत्मविश्वास दोनों का विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि चयनित छात्र जहाँ नेतृत्व का अवसर पाएंगे वहीं सहभागी स्वयंसेवक भी यहां से अनुभव लेकर आगे बढ़ेंगे।

कार्यक्रम का संचालन स्नातकोत्तर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ साधना शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० रामसेवक झा द्वारा किया गया । चयन समिति में प्रो० पुरेन्द्र बारिक, डॉ० सुधीर कुमार झा, सूबेदार जगत सिंह, डॉ० साधना शर्मा, श्री पवन कुमार सहनी थे ।कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में डॉ० त्रिलोक झा, डॉ० उदय शंकर झा, डॉ० मुकेश प्रसाद निराला , डॉ नीरज कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विश्वविद्यालय के पी आर ओ निशिकांत सिंह द्वारा सूचना मिली कि इस प्रतियोगिता में लगभग 100 स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया, जिनमें से 13 का चयन हुआ।

चयनित स्वयंसेविकाएँ
1.महारानी अधिरानी रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय से काजल शर्मा और अंजली रानी
2. एस०एल०एस० कालेज गजहरा,मधुबनी से रीमा कुमारी

3.बाबा साहेब राम संस्कृत कॉलेज पचाढी से दिव्या कुमारी

4. शिक्षा शास्त्र विभाग से साक्षी प्रिया और किशोरी कुमारी

चयनित स्वयंसेवक

1.संस्कृत कालेज दीप से मोहन पांडेय

2. बाबा साहेब राम संस्कृत कॉलेज पचाढी,दरभंगा से मनोज कुमार मिश्रा

3. शिक्षा शास्त्र विभाग से सावन कुमार, आकाश कुमार पासवान, त्र्यंबक तिवारी और मनीष कुमार पासवान

4. म.अ.रमेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय से आशीष कुमार झा

चयनित स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ आगामी बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 12 सितंबर,2025 को पटना प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *