डेस्क :सूबे में अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस के स्तर से निरंतर कई स्तर की रणनीति तैयार कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में जुटी है। इसका नतीजा है कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक विभिन्न तरह के अपराधों के 2 लाख 28 हजार 188 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 8 हजार 823 हार्डकोर अपराधी और 141 नक्सली शामिल हैं। दबोचे गए कुल अपराधियों में हार्डकोर अपराधियों का प्रतिशत करीब 40 है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हार्डकोर अपराधियों को दबोचने पर पुलिस महकमा का फोकस अधिक है। जिन नक्सलियों को दबोचा गया है, उसमें एक से डेढ़ दर्जन नक्सली इनामी हैं। कुछ पर तो 1 से 2 लाख रुपये तक का इनाम है। अगस्त से अब तक का आंकड़ा जोड़ने पर इस संख्या में बढ़ोतरी होगी
