

जम्मू-कश्मीर के डोडा-52 से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज दीन मलिक को गिरफ्तार कर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विधायक की गतिविधियों से जिले में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और सौहार्द को गंभीर खतरा होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
