राष्ट्रीय

हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ियों से भूस्खलन, हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेल मार्ग बाधित

डेस्क :उत्तराखंड के हरिद्वार में भीमगोड़ा रेलवे सुरंग और काली माता मंदिर के पास मनसा देवी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सोमवार को ढह गया, जिससे भीषण भूस्खलन हुआ और व्यस्त देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। काली मंदिर के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मिट्टी और चट्टानों का मलबा तेज़ गति से नीचे गिरा और भीमगोड़ा सुरंग के पास रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से ढक दिया। अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार में हो रही भारी बारिश से मनसा देवी पहाड़ियों से तेज गति से मिट्टी और चट्टानों का मलबा भीमगोड़ा रेल सुरंग के समीप पटरी पर आ गिरा जिससे वंदे भारत सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन थम गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *