
दरभंगा शहर में मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (जन्मदिन दिवस) पर शानदार जुलुस ए मोहम्मदी और मदरसा हमीदिया मैदान में भव्य जलसा का आयोजन अंजुमन खुद्दाम ए मिल्लत के द्वारा किया गया
दरभंगा। शहर में शानदार जुलुस ए मोहम्मदी का हुआ आयोजन अंजुमन खुद्दाम ए मिल्लत के द्वारा किया गया था। जिसमे लाखो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भाग लेकर इस बार अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद साहब के 1500 वे यौमे पैदाइश जन्मदिन को भव्य रूप में मनाया। जगह जगह पानी, शरबत की व्यवस्था और जलेबी और बुनिया भी जुलुस में चल रहे लोगो को दिया गया। इस बार विशेष रूप से दरभंगा टावर चौक पर लोगो के लिए पानी शरबत के साथ साथ फल बांटे गए। अपने हाथो से पूर्व पार्षद सह सचिव,मदरसा हमीदिया किलाघाट,डब्बू खान,पूर्व महासचिव दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी तनवीर आलम,सैय्यद महताब अशरफ, ओवैसी करीम फिरोज खान,पप्पू खान लोगो को फल और पानी देते हुए देखे गए। मौके पर साथ में सरफे आलम उर्फ तमन्ना, डॉ इकबाल हसन रिसू,अध्यक्ष मदरसा हमीदिया किलाघाट,खालिद रजा,आफताब आलम,मो. समसूजोहा उर्फ़ लाडले सहित अन्य लोगो ने सहयोग करते और पानी और फल जुलुस में शामिल लोगो व बच्चों को दे रहे थे। इस तरह का आयोजन करने से लोगो में ख़ुशी देखी गई और सराहना की गई।