राष्ट्रीय

मुंबई : ट्रैफिक पुलिस को मिली धमकी, 400 किलो RDX से धमाके की साजिश, 14 आतंकियों के घुसने का दावा, 34 गाड़ियों में 34 ‘मानव बम’ !

डेस्क : मुंबई में एक बड़े आतंकी हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज के जरिए मिली है. धमकी देने वाले ने दावा किया है कि पूरे मुंबई शहर में 34 अलग-अलग गाड़ियों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं और जल्द ही ऐसे धमाके होंगे जो पूरे शहर को दहला देंगे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस धमकी भरे मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम के एक संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है. मैसेज में आगे लिखा है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में दाखिल हो चुके हैं और इन धमाकों को अंजाम देने के लिए 400 किलोग्राम RDX का इस्तेमाल किया जाएगा.

इस गंभीर धमकी के मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस इस मैसेज के हर पहलू की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं. पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है और किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *