अन्य उत्तर प्रदेश

UP : भाजपा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

डेस्क :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन लोगों पर अलग-अलग मामलों में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन टिप्पणियों के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इन टिप्पणियों पर स्थानीय लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखी गई, जिसके बाद बुधवार को बांसडीह और सहतवार थानों में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *