
डीएम एवं एसएसपी ने ईद-मिलादूननबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के संयुक्त आदेश जारी
ईद-मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर 178 स्थलों पर हुई पुलिस पदाधिकारी दंडाधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति
दरभंगा। जिलाधिकारी,कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर बताया कि ईद-मिलादूननबी पर्व 5 सितंबर शुक्रवार को मनाने की सूचना है। सभी संवेदनशील स्थलों पर चप्पे चप्पे पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची पहले ही तैयार है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तुरत उनके विरूद्ध समुचित कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया सेल उक्त अवसर पर सत्तत निगरानी रखेंगे तथा गलत खबर एवं अफवाह फैलाये जाने कि स्थिति में तत्काल खण्डन कर लोगों को सही तथ्यों की जानकारी देंगें एवं आपति जनक पोस्टों को अविलम्ब हटाते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित होगी। यातायात व्यवस्थाः ईद मिलादूननबी के दिन पड़े जाने वाले सामूहिक नमाज के समय कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो जाते है तथा नमाज में जाने एवं नमाज से वापस आने के समय चौक-चौराहों पर काफी भीड़ एकत्र हो जाती है जिसके कारण भी यातायात प्रभावित होते है। प्रभारी यातायात को आदेश दिया जाता है कि उक्त अवसर पर सभी चौक-चौराहों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर ट्राफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा ट्राफिक एवं विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे। इस पर्व के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक लिए स्थगित किया जाता है। क्यूआरटी टीम का गठनः इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रत्येक अनुमंडल में दंगा निरोधक बलों की क्यू०आर०टी० टीम सदर-1/सदर-2/बेनीपुर/बिरौल में किया गया है। भीड़ नियंत्रण हेतु संसाधनों की आवश्यकता भीड़ नियंत्रण हेतु हेलमेट, बॉड़ी प्रोटक्टर, आश्रु गैस दस्ता, रस्सा आदि की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रतिनियुक्त बलों को ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर अपने कत्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सादे लिबास में महिला सहित अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती करना आवश्यक है। भीड़ वाले स्थान को सेक्टर में बॉट कर भीड़ नियंत्रण हेतु तदनुसार प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करनी चाहिए। प्रतिनियुक्ति अवधि 05 सितंबर 2025 को प्रातः से जुलूस समाप्ति तक होगी। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त स्थल पर प्रतिनियुक्त अवधि में बने रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष इस त्योहार के अवसर पर समाहरणलय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना 5 सितंबर को प्रातः से जुलूस समाप्ति तक के लिए किया गया है। जिस दिन ईद का त्योहार मनाया जायेगा उस दिन सभी थाना का वितन्तु सेट कन्ट्रोल सहित 24 घंटा खुला रहेगा। खैरियत प्रतिवेदन प्रत्येक दो-दो घंटा पर गलत करना सुनिश्चित करेंगे।इस स्थलों पर आवश्यकतानु रूप सुरक्षा के प्रबंध सभी थानाध्यक्ष करेंगे एवं नमाज के एक दिन पूर्व से ईदगाह मस्जिद पर बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।थानास्तर पर एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाय,जहाँ समुचित मात्रा में पदाधिकारी,बल,आनु दस्ता, बम स्कॉयड, आदि विशेष परिस्थिति में भ्रमण हेतु मौजूद रहेंगे। सभी थानाध्यक्ष/प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी दृढ़ता के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।सभी पुलिस पदाधिकारी / दंडाधिकारी का कर्तव्य होगा कि वे प्रतिनियुक्त स्थान पर पूर्व में हुए घटना की जानकारी थानाध्यक्ष के माध्यम से ले लेंगे और उसके अनुसार वहाँ सतर्कता बरतेंगे।
डीपीआरओ दरभंगा।