अन्य उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : छेड़छाड़ की शिकायत करने स्कूल पहुंचे अभिभावक, प्रिंसिपल और अन्य लोगों ने पिता की ही कर दी पिटाई

डेस्क : घटना यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल (Public School) की बताई जा रही है. बताया जा रहा है की छात्रा से छेड़छाड़ करने के कारण उसके पिता इसकी शिकायत लेकर प्रिंसिपल (Principal) के पास पहुंचे थे. इस दौरान ये विवाद बढ़ गया और प्रिंसिपल और उनके साथ के लोगों ने इस शख्स के साथ मारपीट की.पीड़ित की पत्नी और बेटी ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करवाया. घटना के बाद अभिभावक आक्रोशित हो गए और स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया.

इस मामले में प्रिंसिपल और उनकी पत्नी का कहना है कि हाल ही में कक्षा 10 के एक छात्र को अनुचित आचरण के आरोप में सस्पेंड (Suspend) किया गया था. इसी कारण नाराज होकर परिजन स्कूल पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. प्रिंसिपल की पत्नी का आरोप है कि बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. इस मामले में पुलिस (Police) ने दोनों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *