अन्य उत्तर प्रदेश

अमेठी : प्रैंक का वीडियो बना रहे लड़कों को दारोगा ने मारी लात, वीडियो वायरल, जांच का आदेश

गोरियाबाद थानाक्षेत्र में कुछ युवक प्रैंक का वीडियो बना रहे थे और उन्होंने इस दौरान सड़क पर नींबू और फूल रखे थे. जब दारोगा वहां पहुंचे, उन्होंने इन युवकों से पूछताछ की. इसी दौरान दारोगा भड़क गए और इनके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान एक युवक नीचे बैठकर माफी भी मांगता है और न मारने की गुजारिश करता है, लेकिन दारोगा साहब का गुस्सा शांत नहीं होता है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीनियर अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *