डेस्क :राजद नेता तेजस्वी यादव ने एकतरफा अंदाज में खुद को बिहार में महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। राहुल गांधी के अलावा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी तेजस्वी की घोषणा के समय मंच पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा रही है, इसे लाखों लोगों का समर्थन मिला। बिहार की जनता जागरूक है और बिहारी अपने वोट की रक्षा करेंगे। आज अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने हमें ताकत दी है। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ और यह संदेश पूरे देश में फैल गया है
