राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

डेस्क :पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर हॉकी स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शकों से खचाखच भरे हॉकी स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ हिलाकर अपना उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री ने भारत और चीन के बीच खेल जानेवाले मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान भारत और चीन का राष्ट्रगान गाया गया। मुख्यमंत्री ने भारत और चीन के खिलाड़ियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *