डेस्क :उत्तर प्रदेश के अमरोहाजिले में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर तेजाब पीने के लिए मजबूर किए जाने के बाद 23 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान गुलफिजा के रूप में हुई हैगुलफिजा की शादी लगभग एक साल पहले डिडौली थाना क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में परवेज से हुई थी। गुलफिजा के परिवार के अनुसार, उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और कथित तौर पर 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे
