डेस्क :तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मुजफ्फरपुर में ‘मतदाता अधिकार रैली’ के लिए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ शामिल हुए। इस दौरान एमके स्टालिन ने कहा कि हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे। लालू प्रसाद यादव देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं क्योंकि वे भाजपा से कभी नहीं डरे। उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं
