प्रियंका गांधी के आगमन से मिथिला की आधी आबादी में जन जागरण एवं जनक्रांति का संचार : भोलू यादव

दरभंगा। मिथिला की पावन धरती लखीमा गार्गी, महाकवि विद्यापति की धरती पर आगामी 27 अगस्त की अहले सुबह मिथिला की जनता अपने ऐतिहासिक आतिथ्य, आदर और अदम्य उत्साह के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव दरभंगा की सड़को पर निकलेंगे।प्रियंका गांधी के आगमन से समूचे मिथिला प्रांत में अपूर्व हर्ष, उल्लास और जनोन्मेष का वातावरण व्याप्त हो चुका है। कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनमानस तक, प्रत्येक हृदय इस क्षण को ऐतिहासिक परवर्तक क्षण के रूप में देख रहा है।
राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव ने कहा वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी का मिथिला में आगमन मात्र एक राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि यह यहाँ की आधी आबादी में नई चेतना, आत्मगौरव और जनक्रांति की शुभारंभिका है। मिथिला की धरती उनकी करुणामयी नेतृत्व-शैली और लोकसंग्रही व्यक्तित्व से आत्मीय संबंध स्थापित कर चुकी है। निश्चय ही आने वाले समय में यही भावनात्मक जुड़ाव परिवर्तन की सशक्त धारा सिद्ध होगी। उन्होंने कहा रोज़गार,सामाजिक न्याय की धारा के अग्रदूत, युवाओं के आदर्श,प्रेरणा-स्त्रोत तेजस्वी यादव मिथिला की इस पुण्यभूमि पर स्वागत-अभिनंदन हेतु हम सभी आतुर हैं। राहुल गांधी जो युवाओं के प्रखर चेहरा और संविधान की मूल आत्मा के रक्षक हैं, उन्होंने देश के जनमानस में चेतना जागृति का एक अभूतपूर्व संचार किया है।राजद और कांग्रेस के संयुक्त संघर्ष की यह साझा ऊर्जा मिथिला की धरती पर सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक मूल्यों एवं समावेशी विकास के एक नए अध्याय का उद्घाटन करेगी।