डेस्क : बिहार को वैश्विक फलक पर मजबूती से उभारने के लिए नए अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर हवाई संपर्कता बढ़ाने की नीति को मंजूरी दी गई है। राज्य कैबिनेट की बैठक में इसके मसौदे पर मिली मंजूरी से संबंधित विस्तृत जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने दी। सूचना भवन के सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सभी एयरलाइंस कंपनियों को पत्र लिखकर कतर, दुबाई, श्रीलंका समेत अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू करने की अपील की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने व्यवहार्यता अंतर निधि (वाएविलिटी गैप फंडिंग या वीजीएफ) के तहत एक निश्चित राशि देने का भी निर्णय लिया है। टेंडर प्रक्रिया के जरिए चयनित होने वाली कंपनियों को इसका लाभ मिलेगा

