डेस्क : डीएमके की सहयोगी विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) के नेता वन्नियारसु ने ऑनर किलिंग के लिए ब्राह्मणों और हिंदू महाकाव्यों में प्रचारित विचारधारा को ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका तर्क है कि रामायण और महाभारत में वर्णित कथाओं के आधार पर ऐसे अपराधों को उचित ठहराया जाता है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए वन्नियारसु ने कहा कि आज भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और संघ परिवार रामायण के बारे में बहुत कुछ बोलते हैं। वे इसे फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में बना रहे हैं और ज़हर उगल रहे हैं। यहाँ तक कि राजामौली ने भी इस पर आधारित एक फिल्म बनाई है
