राष्ट्रीय

दबाव कितना भी हो, झेलने की ताकत बढ़ाता जाएगा भारत, ट्रैरिफ पर तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा संदेश

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक सूक्ष्म संदेश देते हुए कहा कि उनकी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों को कोई नुकसान नहीं होने देगी। भारत पर 50% टैरिफ लगाने वाले अमेरिका का नाम लिए बिना, प्रधानमंत्री ने दुनिया में आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित राजनीति की ओर इशारा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित राजनीति किस प्रकार हो रही है, यह आप सभी देख रहे हैं। अहमदाबाद की इस धरती से, मैं अपने छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों से कहना चाहता हूँ। मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *