राष्ट्रीय

कमाई के लिए मजाक बर्दाश्त नहीं, दिव्यांगों पर जोक को लेकर समय रैना पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- माफी मांगो

डेस्क : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समय रैना समेत कई हास्य कलाकारों को उनके स्टैंड-अप शो में दिव्यांग लोगों का मज़ाक उड़ाने वाले असंवेदनशील चुटकुलों के लिए फटकार लगाई और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी माफ़ी मांगने को कहा। शीर्ष अदालत की यह टिप्पणी एसएमए क्योर फाउंडेशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें हास्य कलाकार समय रैना, विपुन गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर दिव्यांग लोगों के लिए असंवेदनशील चुटकुले बनाने का आरोप लगाया गया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने हास्य कलाकारों से कहा कि आपने अदालत के समक्ष जो माफी मांगी है, वही माफी अपने सोशल मीडिया के समक्ष भी दीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *