दरभंगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिष्ठित सदस्य एवं अयोध्या राजसदन के अधिपति विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र जी के निधन पर ब्राह्मण कॉउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
ब्राह्मण काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा ने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र जी मूल रूप से दरभंगा जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बेहटा गाँव के निवासी थे, जिस पर मिथिला को गर्व है। वे ब्राह्मण कुल के शिरोमणि माने जाते थे और समाज तथा धर्म के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
डॉ. झा ने कहा कि “प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने दिव्य चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवारजनों तथा असंख्य श्रद्धालुओं को इस दुःखद घड़ी में धैर्य व शक्ति दें।”
मिश्र जी के निधन से धार्मिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
