डेस्क : अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में शनिवार देर रात एक सरकारी आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी शि-योमी के पुलिस अधीक्षक एस के थोंगडोक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना पापिकुरुंग सरकारी आवासीय विद्यालय में लड़कों के छात्रावास में देर रात करीब दो बजे हुई।
