दरभंगा (नासिर हुसैन)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन आज दरभंगा पहुंचे। वह लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस में रुके और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकत कर बैठक की। श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके दत्ता द्वारा पाग, चादर एवं माला से उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सदा, संतोष कुमार सिन्हा, हीरालाल गुप्ता, जहाना खातून व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं आरके दत्ता बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए कुशेश्वरस्थान निकल गए।