स्थानीय

जिला में निबंधित नाव के नाविक द्वारा स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई : दरभंगा डीएम

दरभंगा : राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा ने बाढ़ आपदा राहत को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के क्रम में बताया कि जिला में निबंधित नाव के नाविक, स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से भाड़ा वसूलने की शिकायत मिली है।
उन्होंने अंचलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित चारों प्रखंड, अंचलों में नावों का सूची बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एकरारनामा के बावजूद कौन-कौन नाविक है जो बाढ़ प्रभावित परिवारों से भड़ा वसूली कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने इसे काफी गंभीरता से लिया है ,साथ ही उन्होंने कुमार प्रशांत अपर समाहर्ता विभागीय जाँच को सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों में इसकी जाँच करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से ली गई राशि, संबंधित नाविक वापस करें।
उन्होंने कहा कि जो नाविक एकरारनामा के बाद भी स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों से भाड़ा वसूल किया है,उन्हें सरकारी राशि से वंचित रखा जाएगा एवं विधिसम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा के लिए निजी नाव-102 तथा सरकारी नाव-03 कुल- 105 नावों का परिचालन कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 37, किरतपुर में 33, गौड़ाबौराम में 12 तथा अन्य प्रखंडों में 23 नाव का परिचालन हो रहा है,। निबंधित नाविक यदि भाड़ा वसूल किया है तो स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवार अपर समाहर्ता या संबंधित अंचलाधिकारी के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *