अन्य

सरकारो द्वारा पत्रकारो को उनकी योग्यता और कार्य के आधार पर वेतन दिया जाना चाहिए : डॉ. शोएब अहमद खान

सरकारो द्वारा पत्रकारो को उनकी योग्यता और कार्य के आधार पर वेतन दिया जाना चाहिए : डॉ. शोएब अहमद खान

 

देश के लिए काम करने वाले पत्रकारो का भी अपना परिवार होता है

दरभंगा। खान चौक रेस्टुरेंट फुदीज पार्क के उदघाटन के मौके पर पहुंचे जन सुराज नेता व दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से जन सुराज पार्टी के संभावित उम्मीदवार सह दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद के निर्देशक, डॉ. शोएब अहमद खान ने मिडिया को एक चौकाने वाला ब्यान देते हुए कहा की मिडिया कर्मियों और उनके परिवार के भले के लिए भी सोचा चाहिए। देश व बिहार के पत्रकारो के हित में सरकारो द्वारा पहल करने की जरूरत है उन्होंने कहा सरकारी स्तर से पत्रकारो को उनकी योग्यता और कार्य के आधार पर वेतन मिलना चाहिए। श्री शोएब खान ने कहा जिस तरह से युवाओं ने जर्नलिज्म किया है और उनका मूल्यांकन कर उन्हें सरकार द्वारा वेतन मिले। पत्रकार भी देश की सेवा कर रहे है पत्रकारो को भी अन्य लोगो की तरह अन्य क्षेत्रो की तरह वेतन दिया जाना चाहिए। पत्रकार जगह जगह घूमकर जनता को जगाते है, और पल भर में कोई भी जानकारी जो किसी भी जगह की इन्ही के कारण आज सम्भव हो रहा है। पत्रकारो के भी अपने घर परिवार और उनकी भी जरूरते होती है। यही कारण है की कुछ लोग अपने लिए उन्होंने और उन्हें अपने लिए उपयोग करने के लिए कुछ पत्रकारो को खरीदा जा रहा है और कोशिश होती रहती है।हम लोग चाहते है किसी एक के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम हो इस लिए हम चाहेंगे एसा नहीं हो आप देश के चौथे स्तम्भ होते है और स्वतंत्र होकर देश के लिए काम कर सके और परिवार के लिए भरण पोषण की भी व्यवस्था होती रहे। मिडिया देश के लिए जब सच्चाई प्रकट करते है तो इससे देश का भला होता है। आज तक किसी पार्टी व सरकारो ने पत्रकारो और उनके परिवार के लिए नहीं सोचा है। उनकी भी समाज और देश के साथ साथ परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा अभी पार्टी के एजेंडे में नहीं है हम लोग चिंतन कर रहे है। जिस तरह से दूसरे देशो में सरकार द्वारा पत्रकारो को वेतन दिया जाता है उसी तरह यहां भी वेतन देने की व्यवस्था हो,यह हम सभी पत्रकारो के लिए मांग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *