राष्ट्रीय

कर्नाटक: सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज

डेस्क :दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बेलथांगडी निवासी शेखर लायिला (43) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार नौ अगस्त दोपहर को जब वह अपना मोबाइल फोन देख रहे थे तभी उन्हें वसंत गिलियार के फेसबुक खाते पर कुछ पोस्ट दिखीं। उसने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन पोस्ट को धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के इरादे से प्रसारित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि बेलथांगडी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पोस्ट करने के मामले में बेलथांगडी पुलिस ने शुक्रवार रात दो और नए मामले दर्ज किए थे जिसमें एक मामले में यूट्यूबर राकेश शेट्टी को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने धर्मस्थल के पांगल क्रॉस में छह अगस्त को यूट्यूबर्स और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प के मामले में कुल सात प्राथमिकियां दर्ज की थीं जिनमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और दंगा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *