राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

डेस्क :अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गांव रोहसी पासिन का पुरवा निवासी अमर नाथ पासी (56) के रूप में हुई है जिसका शव आरटीओ कार्यालय के निकट सकरावां गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलादलित वर्ग से आने वाले अमरनाथ गौरीगंज थाने में चौकीदार थे, शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि संभवत: किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *