स्थानीय

दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद में आयोजित हुआ आकर्षक ‘जन्माष्टमी कार्यक्रम’

दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद, दरभंगा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से तीन तक के सभी बच्चों ने राधा और कृष्ण के वेशभूषा में संगीत और नृत्य के माध्यम से राधा-कृष्ण के जीवन आधारित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रहा जिसमें भाग लेते हुए सभी बच्चे उत्साहित दिखे।

विद्यालय के निदेशक डॉ. शोएब अहमद खान, चेयरमैन तुफैल अहमद खान, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा एवं उप प्रधानाचार्य मोहम्मद अली अंदलिब ने छात्रों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मदद से आज के इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *