डेस्क :एनडीए दलों के सदन नेताओं ने गुरुवार को बैठक की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का चयन करने के लिए अधिकृत किया। जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णय को सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी दल स्वीकार करेंगे। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। खबर यह भी है कि एनडीए 12 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगा
