डेस्क :दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन महात्मा गांधी द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित संस्था हरिजन सेवक संघ परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ संजीव राय ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं हरिजन सेवक संघ के अधिकारियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि यह हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है। माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता को एक साथ जोड़ने वाला यह अभियान एक प्रेरणादायक प्रयास है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक प्रकाश पाण्डेय जी ने सामाजिक चेतना एवं पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया
