राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति को लिखा पत्र, बिहार SIR पर चर्चा की मांग

डेस्क :विपक्षी दलों की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राज्य बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राज्यसभा में चर्चा की माँग दोहराई है। बुधवार को उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को पत्र लिखकर खड़गे ने कहा कि यह मुद्दा करोड़ों मतदाताओं, खासकर समाज के कमज़ोर वर्गों के मतदाताओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे उच्च सदन के सभापति के पिछले फैसलों ने सदन को “एक प्रतिबंध के साथ, दुनिया की हर चीज़” पर चर्चा करने की अनुमति दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *