अजब-गजब

नोएडा : युवक के Kotak Bank के खाते में अचानक आए ₹1,13,55,00,00,00,00,00,000 ! जांच में जुटा आयकर विभाग

डेस्क : दीपक ने जैसे ही बैंक को जानकारी दी, बैंक अधिकारियों ने फौरन उस अकाउंट को फ्रीज कर दिया और पूरा मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया. बैंक अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम का आना एक ‘असामान्य गतिविधि’ के दायरे में आता है, जिसे गंभीरता से जांचा जा रहा है.

इस मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी तकनीकी गलती का नतीजा है या किसी और तरह की धोखाधड़ी. आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है और बैंक से पूरे ट्रांजैक्शन का ब्योरा मांगा गया है.

दीपक का कहना है कि उनकी मां का निधन हो चुका है और वे केवल अकाउंट क्लोज करने के मकसद से बैंक गए थे. उन्हें इस बात की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि अकाउंट में इतनी ‘अकल्पनीय रकम’ दिखाई देगी.

यह मामला अब सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. लोग हैरान हैं कि इतने जीरो वाली रकम आखिर आई कहां से. अब देखना होगा कि जांच में क्या निकलता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *