डेस्क :5 अगस्त को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के छह साल पूरे होने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की समय-सीमा के बारे में पूछा। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर अपना वादा पूरा करने का आरोप लगाते हुए, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कराने और लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में बोलने के अधिकार से वंचित न करने का आग्रह किया
